Bank Holiday:- बैंक का जरूरी काम है तो निपटा ले, अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक रहेंगे बन्द

Bank Holiday:- बैंक का जरूरी काम है तो निपटा ले, अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक रहेंगे बन्द

नई दिल्ली:- इस महीने को समाप्त होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं, इसके बाद नया महीना चालू हो जाएगा, अक्टूबर- 2021 में नवरात्र, विजयादशमी समेत में कई सारे त्योहार (Festive season) पड़ रहे हैं। इस वजह से अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद (Bank Holidays October) रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर में बैंक (Bank holiday in October) से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप उसे पहले ही निपटा सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, आगामी कैलेंडर माह छुट्टियों और त्योहारों से भरा हुआ है, इसमें भारत के कई शहरों में कई बैंक बंद रहेंगे, हालांकि 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं, बता दें कि RBI गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल होती हैं, यानी कि कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे, कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार 05 दिन ही बंद रहेंगे।

इस दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें

1. अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।

2. अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)

3. अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

6. अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

7. अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

9. अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

10. अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12. अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

13. अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)- अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

14. अक्टूबर- दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

15. अक्टूबर- दुर्गा पूजा/दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे।

16. अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

17. अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18. अक्टूबर- कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

19. अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

20. अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

22. अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

23. अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24. अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26. अक्टूबर- विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

31. अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)