UPSSSC PET 2021:- प्रथम पाली की परीक्षा हुई समाप्त, देखें कुछ प्रश्नों की सूची, मेरिट हाई होने की उम्मीद

UPSSSC PET 2021:- प्रथम पाली की परीक्षा हुई समाप्त, देखें कुछ प्रश्नों की सूची, मेरिट हाई होने की उम्मीद

UPSSSC PET 2021 विश्लेषण:- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज, 24 अगस्त 2021 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2021 का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में करने जा रहा है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। यूपी पीईटी- 2021 परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे गये थे और हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था। बात करें पहले शिफ्ट की तो यूपी पीईटी परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों को ज्यादातर उम्मीदवारों ने आसान से मध्यम कठिनाई स्तर का माना। पहली शिफ्ट की यूपी पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए ज्यादातर उम्मीदवारों ने 90 प्रश्न तक हल करने के दावा किया। उम्मीदवारों के अनुसार जीएस के प्रश्न काफी आसान थे। इसी प्रकार करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को उम्मीदवारों ने आसान माना। जहां रीजनिंग को उम्मीदवारों ने आसान बताया तो वहीं मैथ को कुछ कठिन स्तर का माना।
देखें उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए प्रथम पाली के कुछ प्रश्न:-

प्रश्न:- यमुना नदी की लम्बाई कितनी है?

प्रश्न:- पृथ्वी से सबसे नजदीक ग्रह कौन है?

प्रश्न:- इंडिया ने किन-किन देशों को कोविड-19 वैक्सीन दी है?

प्रश्न:- भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

प्रश्न:- अगर आर०बी०आई०-सी०आर०आर० घटाता है तो उसका क्या प्रभाव होता है?

प्रश्न:- आर०बी०आई० के पहले गवर्नर कौन थे?
जुड़वा ग्रह कौन हैं?

प्रश्न:- FEMA की फुल फॉर्म क्या है?

प्रश्न:- ब्लीचिंग पाउडर का केमिकल फॉर्मूला क्या है?

प्रश्न:- तेल, दही, पनीर और मक्खन में अलग कौन है?

प्रश्न:- पिछड़ा आयोग संविधा के किस अनुच्छेद में है?

प्रश्न:- पंचायती राज किसी भाग में दिया गया है?

प्रश्न:- शिक्षा का अधिकार किस आर्टिकल से सम्बन्धित है?

प्रश्न:- विवो (VIVO) का ब्रांड अम्बेस्डर किसे बनाया गया है?

प्रश्न:- नेपाल से जुड़े राज्य कौन-कौन से हैं?

प्रश्न:- गंगा, गोदावरी, कृष्णा और ब्रह्मपुत्रा में से कौन-कौन हिमालय से निकलती हैं?

प्रश्न:- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

प्रश्न:- सार्क का मेंबर इनमें से कौन नहीं है?

प्रश्न:- 100 रुपये के नोट पर किसका हस्ताक्षर होता है?

.....इत्यादि

मेरिट हाई होने की उम्मीद:-

UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2021 की पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर विभिन्न परीक्षा विशेषज्ञों मानना है कि परीक्षा के लिए मेरिट काफी हाई रहने की उम्मीद है, ज्यादातर उम्मीदवार ने प्रश्नों को आसान माना, ऐसे में मेरिट हाई जाने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिये जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
Tags