अलर्ट:- मौसम विभाग ने उ०प्र० के कई जिलों में भारी बारिश दी चेतावनी, जाने किन-किन जिलो में होगी बारिश
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है, जिसकी वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, लगातार तेज बारिश होने से कई जिलों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिला प्रशासन व सरकार बाढ़ राहत बचाव कार्य में लगी हुईं है।
मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो भी सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, रविवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें।
रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश तथा पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर भारी बारिश होनी की संभावना हैं।
मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, बदायूं, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़, कासगंज, बरेली, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व उसके आसपास के इलाकों में बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है।


