परिषदीय शिक्षकों की तबादले प्रक्रिया जल्द
लखनऊ:- बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले व समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। विभाग यह कार्य दो चरणों में करना चाहता है। पहले चरण में अगस्त में ही आवेदन लेकर जिले के अंदर स्थानांतरण करने की तैयारी है।
07 अगस्त, 2021 को बेसिक शिक्षा मंत्री डा० सतीश द्विवेदी जी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, उसी के बिंदु सार्वजनिक हुए हैं। तय समय के बाद मिलने वाले आवेदन-पत्रों पर मंत्री जी की अनुमति से तबादले किए जा सकेंगे। ये प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

