तबादलों में गड़बड़ी पर हटाए गए प्रतापगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

तबादलों में गड़बड़ी पर हटाए गए प्रतापगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

 लखनऊ:- लोकायुक्त की जांच में प्रतापगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बी०एस०ए०) अमित कुमार शिक्षकों के तबादलों में हेरा-फेरी के दोषी मिले हैं। उन्होंने महोबा में बी०एस०ए० के पद पर रहते हुए डी०एम० व सी०डी०ओ० की ओर से अनुमोदित स्थानांतरण सूची में गड़बड़ी करके शिक्षकों को लाभ दिलाया। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतापगढ़ बी०एस०ए० के पद से हटाकर शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय लखनऊ से अगले आदेश तक संबद्ध कर दिया है। उनके विरुद्ध अनुशासनिक जांच भी होगी।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा की ओर से अनुमोदित सूची में तत्कालीन बी०एस०ए० महोबा ने व्यक्तिगत हित में अनाधिकृत तरीके से दो नए शिक्षकों के नाम स्थानांतरण सूची में जोड़ दिए थे। 

बेसिक शिक्षा सचिव अनामिका सिंह ने बताया कि बी०एस०ए० प्रतापगढ़ को महोबा का बी०एस०ए० रहते हुए गड़बड़ी करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाए गये हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।