बरेली:- मोहल्ला क्लास लेने गए शिक्षक को कुत्ते ने काटकर किया घायल
बरेली:- गांव सुकटिया ताखा के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक वीरपाल गौतम मंगलवार सुबह जब मोहल्ला क्लास लेने गांव में गए, तो कुत्तें ने उन्हें दौड़ा दिया, शिक्षक ने काफी बचने की कोशिश की, फिर भी कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया, शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बचाया, अन्य शिक्षक उन्हें लेकर पी०एच०सी० रामनगर पहुंचे और वैक्सीन लगवाने के साथ प्राथमिक चिकित्सा कराई।

