उ०प्र० के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी  का हुआ निधन, 3 दिन के राजकीय शोक की हुई घोषणा, 23 अगस्त, 2021 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उ०प्र० के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी  का हुआ निधन, 3 दिन के राजकीय शोक की हुई घोषणा, 23 अगस्त, 2021 को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उ०प्र० के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी का निधन हो गया है, उन्होंने शनिवार रात अस्पताल में आखिरी सांस ली, वे 4 जुलाई से लखनऊ के SGPGI अस्पताल में भर्ती थे।


जानकारी के मुताबिक बीजेपी के दिग्गज नेता और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी (Kalyan Singh Ji) की हालत गंभीर होने पर उन्हें 4 जुलाई को लखनऊ के SGPGI अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, तब से उनकी हालत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था, शनिवार को उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

उ०प्र० के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कल्याण सिंह जी राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता थे, उनका निधन बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है, उनके निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, रविवार शाम को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शव का अलीगढ़ ले जाया जाएगा, सोमवार को अतरौली की जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी, इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें:- यूपी सीएम


यूपी के सीएम योगी जी ने कहा कि सोमवार को कैबिनेट मीटिंग करके शोक प्रस्ताव पास किया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी जी ने ट्वीट करके यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी के निधन पर शोक जताया, पीएम मोदी जी ने कहा, 'कल्याण सिंह जी ने देश के करोड़ों वंचित-शोषित लोगों को अपनी आवाज दी, उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत काम किया।'