28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा डी०ए०(D.A.)/डी०आर० (D.R.), मा० मुख्यमंत्री जी ने की घोषणा

28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा डी०ए०(D.A.)/डी०आर० (D.R.), मा० मुख्यमंत्री जी ने की घोषणा

 लखनऊ:- प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों की मुराद पूरी करते हुए मा० मुख्यमंत्री जी ने उन्हें 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डी०ए०) और महंगाई राहत (डी०आर०) का भुगतान किये जाने का गुरुवार को विधानसभा में ऐलान किया। मा० मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों को पहली जुलाई से 28 फीसद महंगाई भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य कर्मचारी डेढ़ साल से ज्यादा समय से वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डी०ए० का भुगतान हो रहा है।
कोरोना महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर पहली जनवरी, 2020 से बीती 30 जून तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डी०ए०) और पेंशनरों को महंगाई राहत (डी०आर०) के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी। मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद उनकी यह मुराद पूरी होने जा रही है। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उ०प्र० के अध्यक्ष वी०पी० मिश्र व महासचिव शशि कुमार मिश्र ने मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा बढ़ी दर से महंगाई भत्ते की बहाली की घोषणा का स्वागत किया है।