UPMSP UP Board Exam 2021:- तैयारियां पूरी, बोर्ड परीक्षा कराकर एक महीने में घोषित किया जाएगा परिणाम- डॉ० दिनेश शर्मा


UPMSP UP Board Exam 2021:- तैयारियां पूरी, बोर्ड परीक्षा कराकर एक महीने में घोषित किया जाएगा परिणाम- डॉ० दिनेश शर्मा


UPMSP UP Board Exam 2021:- उप मुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। भारत सरकार द्वारा जिस तिथि से परीक्षा कराए जाने के संबंध में सुझाव प्राप्त होगा, उन तारीखों में परीक्षा करा कर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यूपी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।



डॉ० दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में बोर्ड परीक्षा संपादित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा देने वाले 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जानकारी दी है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सीबीएसई बोर्ड की बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। बैठक में तय हुआ कि कोरोना संक्रमण कम होने पर सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने प्रबंधकों एवं जिला विद्यालय निरिक्षकों से कहा कि बोर्ड परीक्षा के पहले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी बच्चों व शिक्षकों के टीकाकरण के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करवाकर अभियान चलाया जाए।