बसपा सुप्रीमो बहन कु० मायावती जी ने चुनाव ड्यूटी में मरे शिक्षकों की संख्‍या को लेकर उठाया सवाल, बोलीं- सही से नहीं हो रही मामले की जांच

बसपा सुप्रीमो बहन कु० मायावती जी ने चुनाव ड्यूटी में मरे शिक्षकों की संख्‍या को लेकर उठाया सवाल, बोलीं- सही से नहीं हो रही मामले की जांच

बसपा सुप्रीमो बहन कु० मायावती जी ने  अपने ट्विटर पर लिखा:-

1. देश भर में कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित खासकर डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाकाल के दौरान हो रही बीमारी व मृत्यु आदि के सम्बंध में सरकार की घोर अनदेखी व उपेक्षा की खबरें अति-दुःखद, उनकी सुरक्षा आदि के बारे में सरकार को पूरी तरह से गंभीर होने की सख्त जरूरत।

2. इसी प्रकार, यूपी में पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभाने वाले शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मौत की शिकायतें आम हो रही हैं, लेकिन इनकी सही जाँच न होने के कारण इन्हें उचित सरकारी मदद भी नहीं मिल पा रही है, जो घोर अनुचित है, सरकार इस पर तुरन्त ध्यान दे।